Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः नहर किनारे मौत का तांडव! ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ी बाइक/ युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा


  • कल्लिया-हरकिसनापुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा
  • ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत। जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र में गुरुवार को कल्लियाँ-हरकिसनापुर मार्ग पर नहर किनारे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया, जबकि दूसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरी निवासी महेंद्र (38) पुत्र राम भरोसे अपने गांव के ही लवीस पुत्र सुखवीर के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कल्लियाँ-हरकिसनापुर मार्ग पर नहर के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि लवीस गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने मृतक महेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान और हादसे के समय उसकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी रोकथाम के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |