प्रतापगढ़। भूमि विवाद में कंधई थानांतर्गत बुधवार को मारपीट हुई थी ,मालूम हो कि बंटवारे के विवाद प्रकरण में पुलिस ने अभियुक्तों को थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद कुदाल, 01 अदद फावड़ा का बेंत, बरामद किया गया व 01 अदद ई रिक्शा को सीज किया गया।
थाना कंधई क्षेत्र में भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। विपक्षीगण द्वारा वादी के परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों का उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कंधई पर मु0अ0सं0 152ध्2026, धारा 115(2), 352, 131, 333, 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इलाज के दौरान वादी के घायल पुत्र की मृत्यु हो गई थी। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक, दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण मेंथाना कंधई प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप कुमार यादव मय हमराह हे का0 राजेंद्र प्रसाद, का0 राहुल कुमार, रि0म0का0 श्रेया सिंह, रि0म0का0 अनीशा सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्रध्तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत मु0अ0सं0 152ध्2026 धारा 115 (2)ध्352ध्333ध्131ध्109 (1)ध्61 (2) भा0न्या0सं0, थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. सोनू उर्फ सूबेदार वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 30 वर्ष 2. रोहित वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 24 वर्ष, अभियुक्ता 3. हीरावती पत्नी स्वर्गीय राम अचल वर्मा, उम्र 58 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कोनी, थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद कुदाल, 01 अदद फावड़ा का बेंत बरामद किया गया। उक्त प्रकरण के बाबत पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 08.07.2026 को भूमि विवाद को लेकर उन्होंने पृथ्वीपाल पटेल के परिवार के साथ मारपीट की थी तथा कुल्हाड़ी, कुदाल एवं डंडे से हमला किया था। अभियुक्तों ने बताया कि घटना के बाद मुकदमे से बचने के लिए वे लुक-छिपकर भाग रहे थे। तलाशी के दौरान उनकी बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा से घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी, 01 कुदाल एवं फावड़े का बेंट बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद हथियारों का प्रयोग उन्होंने उक्त घटना में किया था। ई रिक्शा को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
