आलमबाग । कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल मे रविवार रात्रि डिलेवरी के दौरान एक नवजात शिशु की गिरने से मौत हो गई। वही शिशु की मौत की जानकारी होने पर सोमवार सुबह अधिक संख्या मे अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटना शुरू कर दिया। वही
लोकबंधु अस्पताल डैरेक्टर ने जांच का अश्वासन दे मृतक नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एच निवासी प्रसूति कीर्ति पाल पत्नी शुभम पाल के परिजनों ने बताया बीती रविवार शाम उन्होंने प्रसूति कीर्ति पाल को डिलवरी के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया था। आरोप है कि रात्रि समय जुनियर डाक्टरो द्वारा अधिक पेन होने पर नार्मल डिलीवरी के लिये अधिक बल दिया। इस दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया और बच्चे की मौत हो गई। जिसके चलते उन्होंने ने प्रसूति डिलेवरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टरो के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर लोकबंधु अस्पताल डैरेक्टर से लिखित शिकायत की है। वही लोकबंधु अस्पताल डैरेक्टर राजेश कुमार ने बताया प्रसूति कीर्ति पाल के परिजनों की शिकायत पर टीम गठित कर जांच के आदेश दे मृतक नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
.jpg)