लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुशील तिवारी को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक मे निर्णय लिया गया जैसे एयरावत रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर शहर के 149 वार्डों में लो-कॉस्ट सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे रियल-टाइम प्रदूषण (च्ड 2.5, च्ड 10) की निगरानी और पूर्वानुमान मिल सकेगा (नगर निगम पर कोई वित्तीय खर्च नहीं)। शिवरी प्लांट में जमा 4.21 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का बॉयोरेमेडिएशन पद्धति से वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा। इस पर करीब 26.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्यान संबंधी कचरा और पत्तियों को उठाने के लिए 4 ट्रैक्टर और 4 ट्रॉली खरीदी जाएंगी। 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन हाउस टैक्स और एकमुश्त यूजर चार्ज जमा करने पर नागरिकों को 5ः की छूट मिलेगी। शहर में संचालित ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउस से लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए नई उपविधि-2026 तैयार की जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (स्क्।) के जिन पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, वहां से अब कमर्शियल टैक्स और यूजर चार्ज वसूला जाएगा। नई विज्ञापन नियमावली-2026 के तहत दरों को तय करने के लिए विशेषज्ञ एजेंसी चुनी गई है (लागतरू 16.90 लाख रुपये ़ ळैज्)। विकासकर्ता या संस्था द्वारा सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं हस्तांतरित करने के बाद ही नगर निगम किसी कॉलोनी को अपने हाथ में लेगा। पारा क्षेत्र की 0.9480 हेक्टेयर भूमि पर बारात घर बनेगा। साथ ही महाराजा रंजीत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। कल्ली पश्चिम में नया 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए न्च्च्ब्स् को 1 रुपये प्रति एकड़ की सांकेतिक दर पर 30 वर्ष के पट्टे पर भूमि दी जाएगी। तहसील सरोजनीनगर के ग्राम अमौसी में जोन-5 के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।अमीनाबाद इंटर कालेज मेअब बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए अब एक ठेकेदार के पास 10 लाख से अधिक लागत वाले अधिकतम 10 कार्य ही प्रगति पर रह सकेंगे। इससे ज्यादा काम होने पर नई निविदा में भाग लेने पर रोक होगी।स बैलेंस शीट और टैली सॉफ्टवेयर कार्यों के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से विषय विशेषज्ञ रखे जाएंगे। अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ अब जोनल अधिकारी मौके पर ही च्व्ै मशीन से श्स्पॉट फाइन (नकद रहित जुर्माना) काट सकेंगे।
