Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः डीएम-एसपी ने बाबा जनवारी नाथ धाम समेत अन्य मन्दिरों का किया निरीक्षण! सावन में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा


सुलतानपुर। विधानसभा लम्भुआ में सावन माह में मन्दिरों पर होने वाले जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी चारु निगम ने लम्भुआ तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बाबा जनवारी नाथ धाम सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख धामों और मन्दिरों का दौरा कर सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लम्भुआ प्रीति जैन और बीडीओ लम्भुआ नीलिमा गुप्ता व लम्भुआ थाना प्रभारी धीरज कुमार भी मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |