Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः किसान सहकारी चीनी मिल में हुआ रोलर पूजन, विश्वकर्मा भगवान के आह्वान के साथ शुरू हुई नई तैयारियां


बीसलपुर। आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के क्रम में किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को परंपरागत विधि-विधान के साथ रोलर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित अशोक शास्त्री ने विश्वकर्मा भगवान का आवाहन कर मिल के सफल एवं सुरक्षित संचालन की कामना कराई।

पूजन कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक आर.के. जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना की। भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई तथा सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने आगामी पेराई सत्र के सुचारू संचालन, किसानों की समृद्धि और कर्मचारियों की कुशलता की कामना की।

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर अतुल कुमार, चीफ केमिस्ट आर.वी. सिंह, सीडीओ रामसेवक यादव, इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन कुमार, बॉयलर इंजीनियर संकेत शर्मा, मिल इंजीनियर यूनुस खान, केमिस्ट कपिल दिवाकर, केमिस्ट जयपाल, मिल सुरक्षा प्रभारी अमरनाथ दुबे, को-ऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा, फोरमैन अवतार सिंह, सचिन, अजीम, नदीम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |