संग्रामपुर/अमेठी। सावन मास और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को जिले के थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में थाना संग्रामपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था डीजे के तय नियमों और आपसी सौहार्द बनाए जाने पर जोर दिया गया।थाना संग्रामपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकलने वाले जत्थे के अगुवा व डीजे संचालक इस बैठक मे शामिल हुए क्षेत्र के कई गांवों से यात्रा निकाली जाती है जिसमें सैकड़ों कावड़ यात्रियों का जत्था रहता है। थाना संग्रामपुर प्रभारी व बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा यात्रा के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाते हैं जिसके कारण यात्रा बाधित हो जाती है। बैठक में डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय और शासन के नियमों के तहत तय आवाज सीमा में ही गाने -बजाने के निर्देश दिए। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या स्थानीय थाना से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और मिल-जुलकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज व संग्रामपुर, मड़ौली, नेवादा, डेहरा, गंगापुर, बड़गांव,आदि के कांवड़ यात्रा के अगुवा बैठक में शामिल हुए।
संग्रामपुरः पीस कमेटी की बैठक! कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
July 25, 2026