Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: अमेठी में कोटेदारों की हुंकार! लखनऊ विधानसभा तक पैदल मार्च की तैयारी


मनोेज मिश्रा

गौरीगंज/अमेठी। जनपद के कोटेदारो की कल कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक सम्पन्न हुई ।  बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कोटेदार शामिल हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की और आंदोलन की रणनीति तय की। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कहा कि प्रदेश के कोटेदार लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कोटेदारों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह श्री सिंह ने कहा कि गुजराज की तर्ज पर हम लोगो को भी प्रदेश सरकार को मानदेय देना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने यह भी कहा कि कई माह बीत जाने के बाद भी हम लोगो को कमीशन तक नही मिलता।  बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले भर के कोटेदार लखनऊ में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी कोटेदार लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेंगे। इस दौरान सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोटेदार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय, सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोटेदारों को आर्थिक और प्रशासनिक स्तर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। बैठक में मौजूद कोटेदारों ने एक स्वर में कहा कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने सभी कोटेदारों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की। बैठक मे जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र, तह0 अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, ध्रुवराज सहित सैकडो कोटेदार मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |