Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टुकटुक में मारी टक्कर, महिला घायलय विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी! निर्माणाधीन पुलिया के अस्थायी मार्ग पर हुआ हादसा, पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक व साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की


बरखेड़ा। निर्माणाधीन पुलिया के पास बने अस्थायी रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टुकटुक सवार एक महिला घायल हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद जब पीड़ित पक्ष ने चालक से दुर्घटना का कारण पूछा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस सभी को थाने लेकर आई, जहां पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अमखेड़ा निवासी जमुना प्रसाद पुत्र आसेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह बरखेड़ा से टुकटुक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्रियां लक्ष्मी देवी (37 वर्ष) व पिंकी देवी (26 वर्ष) तथा दामाद शिवकुमार पुत्र ढानलाल निवासी सिलरा नवदिया थाना क्योलड़िया जनपद बरेली भी सवार थे। बताया गया कि टुकटुक जैसे ही गांव प्रतापडाड़ी के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास बने अस्थायी और जर्जर मार्ग से गुजर रहा था, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए ट्रैक्टर ने टुकटुक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुकटुक पर सवार लक्ष्मी देवी घायल हो गईं। पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद जब उन्होंने ट्रैक्टर चालक हरीश पुत्र सियाराम निवासी प्रतापडाड़ी से घटना को लेकर शिकायत की तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गांव का अनुज पुत्र दामोदर भी मौके पर पहुंच गया और कथित तौर पर टुकटुक चालक को धमकाते हुए कहा कि ष्जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, ज्यादा बोले तो जान से मार देंगे।ष् इसके बाद दोनों मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व पीड़ितों को थाना बरखेड़ा कला लेकर आई। पीड़ित जमुना प्रसाद ने पुलिस से ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दुर्घटना, गाली-गलौज और धमकी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर घायल लक्ष्मी देवी का समुचित उपचार कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |