Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः उत्तर विधानसभा के डालीगंज,निराला नगर वार्ड में श्मन की बातश् कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन


लखनऊ। आज लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डालीगंज निराला नगर वार्ड स्थित जे.सी. गेस्ट हाउस में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए वर्षा ऋतु के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री जी ने श्कैच द रेनश्  अभियान और श्अमृत सरोवरोंश् के संरक्षण के लिए जन-भागीदारी का आह्वान किया। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाले जमीनी नायकों के प्रयासों की सराहना की। त्योहारों के आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कारीगरों व छोटे व्यापारियों का समर्थन करने तथा श्मेड इन इंडियाश् उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। भारत के युवाओं द्वारा खेल, अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने पर गर्व व्यक्त किया। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए देशवासियों से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। प्रसारण के उपरांत उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ने श्मन की बातश् कार्यक्रम को राष्ट्र-निर्माण का एक अनुपम माध्यम बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन देशवासियों में नई ऊर्जा और राष्ट्र सेवा का भाव जगाता है। लखनऊ उत्तर से विधायक डा नीरज बोरा ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए क्षेत्रवासियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संगठन मंत्री माननीय धर्मपाल जी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव,लखनऊ उत्तर से विधायक माननीय डा. नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश पटेल, एमएलसी उमेश द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भूमि विकास बैंक के सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष रमन निगम, स्थानीय पार्षद अभिलाषा कटियार, बूथ संख्या-200 की बूथ अध्यक्ष सरिता शर्मा तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय निवासियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक रूप से श्मन की बातश् सुनी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |