लखनऊः सेक्टर एफ (60 फिट रोड) जानकीपुरम में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निशुल्क 90 वाँ स्वास्थ्य शिविर
July 26, 2026
लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर एफ जानकीपुरम में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी एवं पात्र लाभार्थियों को चश्मा वितरण के साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 100 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 141 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में भूपेंद्र सिंह 24 वर्ष को जुकाम बुखार की, वाशिकों निशा 40 वर्ष को बुखार, सुशील मिश्रा 52 वर्ष को कमर में दर्द, महक साहू 40 वर्ष को घुटनों में दर्द का उपचार प्रदान किया गया। साथ ही साथ अर्जुन गुप्ता,हिना गुप्ता,रामपाल वर्मा सहित अन्य कई लाभार्थियों को भी मुफ्त चश्मा दवा एवं परामर्श प्रदान किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
