लखनऊः भाजपा विधायक ने महाराजा टीकन नाथ पासी किला पर एक पेड़ मां के नाम के तहत किया वृक्षारोपण
July 26, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढिलवासी पट्टी स्थित महाराजा टीकन नाथ पासी किला परिसर में ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधरोपण किया। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। एक पौधा केवल पर्यावरण को हरित एवं स्वच्छ बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प भी है। इस दौरान अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी समाज के प्रबुद्धजनों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. ए. प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राम राजेश, माया राम रावत, प्रधान अनुज सिंह, नेहा रावत, ललित सिंह, लोक प्रताप सिंह, सोमनाथ, सहज राम, राम सनेही, ब्रजेश कुमार, गंगाराम रावत, राजेश रावत अन्य मौजूद रहें।
