लखनऊः अधीक्षण अभियंता के पास पहुंची रिपोर्ट कार्यवाही का इंतजार! बिना एस्टीमेट बदला बिजली का पोल, रुपए 50000 के खेल का आरोप
July 20, 2026
लखनऊ। वर्टिकल व्यवस्था के तहत गठित न्यू आलमबाग खंड अंतर्गत रजनी खंड उपकेंद्र से पोषित रश्मि खंड में अधिकारियों द्वारा सरकारी खाते में बिना राजस्व जमा कराए ही एक विद्युत पोल बदल दिए जाने का मामला 1 जुलाई को सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया विधान केसरी समाचार पत्र ने इसकी खबर 2 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित की थी प्रबंधन ने लिया संज्ञान जांच कमेटी गठितजैसा कि विधान केसरी में भ्रष्टाचार एवं उपभोक्ता हित की प्रकाशित खबरों का प्रबंधन द्वारा प्रमुखता से संज्ञान लिया जाता है उसी प्रकार इस मामले में भी तत्काल तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया जिसमें अधिशासी अभियंता 33 के वी नादरगंज भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व मेंउपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार 11 केवी वृंदावन एवं अवर अभियंता अरुण कुमार यादव 11 के वी वृंदावन द्वारा जांच कर 18 दिनों के बाद सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई क्षेत्रीय नागरिकों एवं उपभोक्ताओं का सवाल । क्या इस मामले में देखने कार्रवाई होगी अथवा मामले पर लीपापोती कर दी जाएगी
.jpg)