संग्रामपुरः विद्यालय नहीं आये बच्चे! प्राथमिक विद्यालय मे जल भराव
July 09, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया कनू के प्राथमिक विद्यालय सरैया पड़ान परिसर तालाब बन गया है आज सुबह की तेज बारिश से विद्यालय परिसर को पानी से लबालब कर दिया है। पानी बंद होने के बाद सुबह लगभग 7 विद्यालय पहुंचे छात्रों में दो बच्चे भर पानी में फिसल कर गिर गए और चोटिल हो गए यह देखकर और बच्चे भी वापस घर चले गए पूरा विद्यालय खाली पड़े रहने पर प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह बारिश हुई थी जिसके कारण विद्यालय परिसर में पानी भर गया है पानी निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण पानी भर गया । विद्यालय पहुंचे दो बच्चे फिसल कर पानी में गिर गए इसे देखकर और बच्चे घर वापस चले गए। बारिश और जल भराव के कारण स्कूल परिसर में पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप्प हो जाती है यह समस्या बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा बनती जा रही है। संग्रामपुर क्षेत्र में कुछ ऐसे विद्यालय हैं जिसमें बच्चों को स्कूल आने पर गंदे पानी में होकर आना पड़ता है जिसके कारण बच्चों में बीमारी हो सकती है जल भराव वाले रास्ते पर बच्चों को आने जाने में खतरा बना रहता है स्कूल खाली होने पर कोर्स पिछड़ जाता है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मामले को लेकर संग्रामपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जल भराव होने वाले विद्यालयों की सूची प्रशासन को दिया गया है। मामला या नहीं है मामला या है कि अधिकारियों का कर्तव्य बस एक चिट्ठी बनाने तक ही रह गया है। संग्रामपुर मे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
