Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि! स्व0 तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


अमेठी। गौरीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को अमेठी पहुंची, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि के दौरान पूरा वातावरण गमगीन और भावुक रहा।जब अस्थि कलश यात्रा अमेठी से होकर गुजरी, तो श्रद्धेय नेता के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह पिंटू भी अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. तेजभान सिंह के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा प्रयागराज के संगम घाट तक जाने वाली यात्रा में सहभागिता की।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. तेजभान सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, जनसरोकार और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |