संग्रामपुर: उच्च जोखिम वाली पांच गर्भवती महिलाएं ! चिन्हित विशेष देखभाल व उपचार की व्यवस्था
July 09, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक महीने 9 तारीख और 24 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत एचआरपी डे(उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार 9 जुलाई को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में महिला डॉक्टर रुखसार की देखरेख में कैंप लगाया गया इस कैंप में आई कुल 111 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बीपी, एनीमिया, मधुमेह, आदि के बीमारी के लिए हीमोग्लोबिन, शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि एचआर पी कैंप के तहत 111 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पांच गर्भवती महिलाएं एचआरपी चिन्हित जिन्हें विशेष देखभाल के लिए परामर्श दिया गया साथ ही स्वास्थ्यवर्धक दवाई दी गई उन्होंने बताया कि इन्हीं गर्भवती महिलाओं में 16 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया।
