पीलीभीतः रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, मायके और रिश्तेदारों में तलाश के बाद पुलिस से लगाई गुहार
July 25, 2026
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अयपटा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला की तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार 24 जुलाई की दोपहर उसकी पत्नी घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।परिजनों का कहना है कि महिला के मायके और अन्य रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन वहां भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की गई।पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)