लखनऊ: पत्नी के मायके पहुंच पति ने किया उपद्रव, साले के कार को किया क्षतिग्रस्त
July 04, 2026
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र के समर विहार में कॉलोनी में अपने मायके में रह रही एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ रात्रि समय नशे की हालत में घर पर आकर उपद्रव करने और साले के कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना इलाके के सेक्टर जे में रहने वाली विवाहिता स्वाति त्रिवेदी पत्नी अमित कुमार त्रिवेदी के अनुसार उनका मायका मानक नगर के समर विहार कॉलोनी में है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता 22 जून से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि उसके पति ने वर्ष 2025 में उसे प्रताड़ित करने हुए फायरिंग किया था जिसका मुकदमा आशियाना थाने में दर्ज हुआ था। दो जुलाई की रात्रि करीब 10रू30 बजे उसके पति अपने दोस्त के साथ नशे की हालत में उनके मायके पहुंच घर के बाहर जमकर तांडव किया और भद्दी भद्दी गालियां देते रहे,दहशत में आए उनके मायके वालो ने घर का दरवाजा नहीं खोला जिससे और उग्र हो उनके पति ने घर के बाहर खड़ी उनके भाई का वैगनआर कार तोड़ दिया और करीब एक घंटे के हंगामे के बाद चले गए जिसके पश्चात उनलोगों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
.jpg)