लखनऊ: परीक्षार्थी के स्कूटी की डिक्की से पर्स मोबाइल फोन चोरी, ऑनलाइन शिकायत
July 04, 2026
आलमबाग । मानक नगर इलाके सिंगार नगर में एक माह पूर्व बीते 24 मई को यूपीएससी की परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी की स्कूटी के डिक्की से मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गया।जिसकी शिकायत छात्र ने ऑनलाइन की थी। एचएएल कॉलोनी इंदिरा नगर निवासी प्रकाश नायक पुत्र निरंजन नायक के अनुसार 24 मई को वह यूपीएससी की परीक्षा देने सिंगार नगर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज आए थे अपनी स्कूटी परीक्षा सेंटर के बाहर पार्क कर स्कूटी की डिक्की में अपना मोबाइल फोन और पर्स रख लॉक कर दिए थे। प्रतियोगी छात्र के अनुसार जब वह दोपहर 2 बजे परीक्षा समाप्त कर सेंटर के बाहर निकाल अपनी स्कूटी की डिक्की खोला तो उसमें रखा मोबाइल फोन और पर्स गायब था। पीड़ित छात्र के अनुसार उनके पर्स में एटीएम कार्ड,क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,वोटर आईडी और कुछ नगदी रखा हुआ था। जिसकी शिकायत छात्र ने ऑनलाइन की थी। छात्र की शिकायत पर शुक्रवार को मानक नगर पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)