Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ:सैरपुर पुलिस ने बन्द मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर को किया गिरफ्तार ! पुलिस ने कब्जे से सोना चांदी के जेवरात नगदी व एक ऑटो रिक्शा किया बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र में बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को शेरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दे की शेरपुर पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न मकानो में से चोरी के 01 जोड़ी टाप्स (पीली धातु), 02 अदद पायल (सफेद धातु), 01 अदद चम्मच (सफेद धातु), 01 अंगूठी (सफेद धातु), 02 अदद खगोड़ा (सफेद धातु), 02 अदद सिक्के (सफेद धातु) व रूपया कुल 3,300ध्- रूपया व घटना में प्रयुक्त 01 आटो ई-रिक्शा बरामद किया है। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि सैरपुर की पुलिस टीम देखभाल चैकी क्षेत्र छठामील में ग्राम पल्हरी मोड़ पर मामूर थी। कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि आपके चोरी सम्बन्धित मुकदमा के मुल्जिमान चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा से फर्रुखाबाद मोड़ के पास मौजूद हैं। यह लोग ताला बन्द मकान में चोरी करते हैं जो किसी घटना का अंजाम देने की फिराक में है यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति जो आटो चला रहा था ने अपना नाम मो० वैश खान पुत्र फतेह खान निवासी मुत्तकीपुर अल्लूनगर डिगूरिया थाना मडियाव लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष व दूसरे व्यक्ति ने अपना सलमान पुत्र इरफान बेग निवासी म0नं0 15 ग्राम मुत्तकीपुर आईआईएम रोड़ थाना मडियाव लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष बताये। मुकदमा मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |