Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अरुणा आसफ अली अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, ड्यूटी रूम में मिला शव




5 जुलाई 2026 को सुबह पीसीआर कॉल नंबर 25A सिविल लाइंस थाने को मिली। पुलिस जब अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची तो पता चला कि एनेस्थीसिया विभाग में SR के पद पर तैनात डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद ड्यूटी रूम नंबर-109 में मृत मिले हैं। डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद, उम्र करीब 35 साल, पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे। पिछले 3 साल से वह इसी अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत थे। वह 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से 8 बजे तक नाइट ड्यूटी पर थे। जानकारी अनुसार, जब डॉ. सिमरप्रीत सुबह 8 बजे ड्यूटी पूरी होने के कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके सहकर्मियों को शंका हुई।

पहले उन्हें फोन लगाया गया। जब फोन नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो फिर इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया तो देखा गया कि डॉक्टर बिस्तक पर बेहोश पड़े हैं। इसके बाद डॉक्टर को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाएं हाथ में कैनुला लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक कैनुला रात 10 बजे मृतक के कहने पर एक टेक्नीशियन असिस्टेंट ने लगाया था। मौके पर जिला क्राइम टीम और FSL रोहिणी की टीम ने जांच की। कमरे से सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां और एक काले बैग से सुसाइड नोट और डायरी बरामद की गई है।

3 पन्ने के सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा है कि उन्होंने आत्महत्या खुद की है। नोट में उन्होंने इसी अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में पिछले 2 साल से SR के पद पर तैनात महिला डॉक्टर से अपने अफेयर का भी जिक्र किया है। डॉक्टर ने लिखा है कि दोनों के अलग-अलग कास्ट होने की वजह से उनके घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत जमा किए हैं जिनकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अस्पताल में स्टाफ और अन्य डॉक्टरों से भी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |