Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पिछले 2 साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, आज दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान



देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां राजधानी में पिछले दो सालों में जुलाई महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, वहीं दूसरी ओर दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। आईएमडी ने सोमवार के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है।

आईएमडी के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। यह 11 जुलाई, 2024 को दर्ज 38.8 डिग्री सेल्सियस के बाद दिल्ली में जुलाई महीने का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। यह दो जुलाई, 2024 को दर्ज 30.7 डिग्री सेल्सियस के बाद जुलाई महीने का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

गर्मी और भारी उमस के बीच दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। दोपहर 2.30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 49 मिमी वर्षा छतरपुर में दर्ज की गई। बारिश के बाद छतरपुर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। गुरुग्राम में 35 मिमी, महरौली में 18 मिमी, ग्रेटर नोएडा में 17 मिमी, नजफगढ़ में आठ मिमी और जनकपुरी में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए दिल्ली में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शहर में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। समीर ऐप के अनुसार, रविवार शाम आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 101 से 200 के बीच एक्यूआई को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |