Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली! मामला दर्ज


दिल्ली के हरि नगर स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान भोजन में मृत छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को हरि नगर थाने में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भोजन वितरण के दौरान दो-तीन बच्चों को खाना परोसने के बाद स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर भोजन में मृत छिपकली पर पड़ी। इसके तुरंत बाद मिड-डे मील का वितरण रोक दिया गया। पुलिस ने कथित रूप से दूषित भोजन के नमूने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत हरि नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल, इस घटना के कारण किसी भी छात्र या स्कूल स्टाफ के बीमार होने, फूड पॉइजनिंग या अन्य किसी प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें ये घटना 3 जुलाई की है। जानकारी अनुसार 3 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे एक एनजीओ द्वारा स्कूल में मिड-डे मिल पहुंचाया गया था। जिसमें चावल और चना दाल से भरे सीलबंद कंटेनर थे। भोजन को रोजना की तरह एक सुरक्षित और साफ स्थान पर रखा गया था। बताया जा रहा है जिस दिन ये घटना घटित हुई थी उस दिन स्कूल में स्पोर्ट्स और कल्चरल इंचार्जों की सलाना जोनल मीटिंग के साथ-साथ पौधारोपण अभियान का आयोजन भी था। इसी कारण से इस दिन स्कूल में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों और स्कूल की मिड-डे मील कमेटी के सदस्यों के सामने ही भोजन की जांच की गई जिसके बाद बच्चों को खाना बांटना शुरू किया गया। फिर खाना परोसते हुए स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर कंटेनर में पड़ी छिपकली पर पड़ी। जिसके बाद तुरंत ही भोजन का वितरण रोक दिया गया। इस मामले की सूचना फिर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |