Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः लिटिल एंजेल्स स्कूल में श्एकोज ऑफ विजन-2026 का भव्य आयोजन, 18 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


  • रोबोटिक्स, क्विज, शार्क टैंक, बीजीएमआई, स्टोरी चैलेंज समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बिखेरा हुनर
  • विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

पीलीभीत। शहर के लिटिल एंजेल्स स्कूल में गत दिवस बहुप्रतीक्षित श्एकोज ऑफ विजन-2026श् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की संस्थापक प्रधानाचार्या स्वर्गीय सीमा अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इसका द्वितीय संस्करण आयोजित हुआ, जिसमें जिले के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन.सी. पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्ज्वल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा, अकाउंटेंट राजेश गंगवार तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक, वैज्ञानिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक साथ अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया गया। इनमें वीव द वोज, ग्रैंड मास्टर क्वेस्ट, विजन वाल्ट, रोबो सॉकर, ग्रिड मास्टर चैलेंज, शार्क टैंक, चित्र आधारित समाचार पत्र निर्माण, स्टोरी इन ए बॉक्स चैलेंज, वर्ग पहेली तथा बीजीएमआई चैलेंज जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता, तकनीकी ज्ञान और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के परिणामों में वीव द वोज प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स स्कूल और नोजगे पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम रहे। ग्रैंड मास्टर क्वेस्ट (जूनियर बालिका वर्ग) में लिटिल एंजेल्स स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर बालक वर्ग में भसीन इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। विजन वाल्ट प्रतियोगिता में गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।तकनीकी प्रतियोगिता रोबो सॉकर में लिटिल एंजेल्स स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रिड मास्टर चैलेंज (सीनियर वर्ग) में भी लिटिल एंजेल्स स्कूल विजेता रहा, जबकि जूनियर वर्ग में भसीन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शार्क टैंक प्रतियोगिता में गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल ने बाजी मारी।

चित्र आधारित समाचार पत्र निर्माण प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल कॉलेज और लिटिल एंजेल्स स्कूल संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। स्टोरी इन ए बॉक्स चैलेंज तथा वर्ग पहेली प्रतियोगिता में भी लिटिल एंजेल्स स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बीजीएमआई चैलेंज में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर की टीम प्रथम रही।

समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों और अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अगले वर्ष इस आयोजन में और अधिक विद्यालय भाग लेकर इसे और भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |