Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बहन से छेड़-छाड़ का विरोध करने पर भाई व पिता को मारा-पीटा, पुलिस से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करौंदी गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता व पुत्र को बुरी तरह मारा पीटा गया। कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जहां अभय पुत्र रामनरेश ग्राम करौंदी थाना इटौंजा का निवासी का आरोप है कि गांव के ही शिवम, बबलू, कारन निवासी करौंदी ने बुरी तरह मारा पीटा, जिससे कि पिता बुरी तरह जख्मी है।वही लड़की के भाई अभय का आरोप है कि पुलिस ने चार घंटे में चार बार तहरीर बदलवाई और बहन के साथ छेड़-छाड़ के विरोध में पिता से बुरी तरह मारपीट के मामले में इटौंजा थाने में सुबह 8 बजे लिखित शिकायत की गई। वही शिकायत से असंतुष्ट दिख रहे दरोगा ने तीन एप्लीकेशन और लिखवाई उसके बाद भी थाने के बाहर बैठे रहे,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अभय के पिता रामनरेश ने बताया कि बुरी तरह मारा पीटा है, जिससे कि मेरे पैर की हड्डी टूट गई है मैं चल नहीं पा रहा हूं, इसी वजह से थाने के बाहर बैठा हूं। लेकिन अभी तक पुलिस हल्का दरोगा व सिपाही ने हमारा हाल-चाल तक नहीं जाना है, इलाज तो बहुत दूर है, वही पीड़ित ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से कठोर कार्यवाहीं की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |