Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: बनते ही गिरा राशन वितरण की मॉडल शॉप का बारजा,बाल-बाल बचा मजदूर,भ्रष्टाचार के लगे आरोप! विभाग के कैबिनेट मंत्री के दौरे के बाद,मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुआ हादसा


लम्भुआ/सुल्तानपुर। लम्भुआ तहसील क्षेत्र के ग्राम नौगवां में राशन वितरण के लिए बन रही मॉडल शॉप का बारजा सिलेप खुलते ही भरभरा कर गिर गया। काम कर रहा श्रमिक बालबाल बच गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिसके चलते बारजा गिर गया।

उल्लेखनीय है कि खाद एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय का आज सुल्तानपुर में आगमन था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कल सुल्तानपुर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में सरकारी निर्माण का इस तरह गिरना विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |