Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: विंध्याचल पुलिस का सघन सुरक्षा अभियान, होटलों व प्रमुख स्थलों पर चलाया गया चेकिंग अभियान


विंध्याचल/मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर आम जनमानस की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी विंध्याचल अजित कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धाम प्रभारी अजय मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने अमरावती चैराहा,बलुवाघाट,बंगाली चैराहा,पटिंगरा पुल,मंदिर परिसर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों एवं होटलों में सघन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा होटल संचालकों को आगंतुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त,निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके। इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई तथा आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। स्थानीय लोगों ने विंध्याचल पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की सराहना करते हुए इस अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |