Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विभाग प्रचारक ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में किया पौधरोपण ! एक पेड़ माँ के नाम पर्यावरण,संस्कार और संवेदनाओं का उत्सव -विभाग प्रचारक ओमप्रकाश


प्रतापगढ़। एन. एम ओ काशी प्रांत,भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ इकाई एवं अक्षत फाउंडेशन भारत के संयुक्त तत्वावधान में ष्एक पेड़ माँ के नामष् जैसे प्रेरणादायक अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में विशाल पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकध्शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण करके आयोजित संगोष्ठी में सभी को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा आज यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि अपनी माँ के प्रति प्रेम,सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन अवसर है।माँ हमें जन्म देती हैं, हमारा पालन-पोषण करती हैं और जीवनभर निस्वार्थ प्रेम देती हैं।उसी प्रकार एक वृक्ष भी हमें बिना किसी अपेक्षा के प्राणवायु,फल,फूल, छाया,औषधियाँ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है। इसलिए माँ और वृक्षकृदोनों ही जीवन के आधार हैं।एक पेड़ माँ के नाम प्रकृति और मातृत्व का अनुपम संगम है एवं पर्यावरण,संस्कार और संवेदनाओं का उत्सव है।कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी वर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी गंभीर चुनौतियाँ हमारे सामने हैं। इन समस्याओं का सबसे सरल और प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला प्रचारक प्रवीण जी,नगर प्रचारक आशीष जी एवं भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता को मां सरस्वती जी का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी अतिथियों का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लें,तो यह अभियान पूरे देश में हरित क्रांति का आधार बन सकता है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से कालेज के सम्मानित शिक्षकध्शिक्षिकाएं एवं छात्रध्छात्राएं,एवं परमानंद मिश्रा, उपेंद्र पटेल, सुमित, उपेंद्र प्रताप सिंह आदि सहित मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |