Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: कादीपुर से भाजपा गई... दोस्तपुर की जनसभा में गरजे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल


सुलतानपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ’विश्वनाथ पाल’ ने दोस्तपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ’कादीपुर विधानसभा’ में ऐसा माहौल बन चुका है कि भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई देने लगी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा के बढ़ते जनसमर्थन से सत्ता पक्ष पूरी तरह घबरा गया है। इसी डर के कारण प्रशासन का सहारा लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ’ष्भाजपा को लगने लगा है कि कादीपुर विधानसभा सीट अब उसके हाथ से निकल चुकी है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इसका असर जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है।ष्’

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। पार्टी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

जनसभा में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताते हुए आगामी चुनावों में बसपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |