Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः करोड़ों की लागत से टाउन एरिया में बारात घर का समारोहपूर्वक हुआ भूमिपूजन! विधायक मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी की सौगात को लेकर कार्यक्रम में प्रसन्नता का दिखा माहौल


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर पंचायत के सलेम भदारी वार्ड स्थित डॉ0 भीमराव आम्बेडकर पार्क में सोमवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा स्वीकृत कराए गए आम्बेडकर बारात घर का समारोहपूर्वक भूमिपूजन हुआ। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी तथा विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से दो करोड़ छियासी लाख की लागत से बनने वाले बारात घर की आधारशिला रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने आम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के इस सौगात से गरीब तबके के लोगों को नगर क्षेत्र में शादी विवाह के आयोजन में सहूलियत होगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बताया कि पखवारे भर के अंदर आम्बेडकर पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी शुरू होगा। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह रहे। अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप ने बारात घर में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी एवं संचालन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। स्वागत सभासद मो0 जावेद एवं आभार प्रदर्शन सह संयोजक पवन शुक्ला ने किया। समारोह को सभासद एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, छोटेलाल सरोज, दीपू सरोज, प्रमोद सरोज, रामलखन जायसवाल, भगवताचार्य विनय शुक्ल ने भी संबोधित किया। नपं प्रधानांकिक अनिकेत दुबे सहित सभासदों ने अतिथियों को बुकें एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर इं. सुनील पाण्डेय, पप्पू तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, रामचंद्र तिवारी, एबादुर्रहमान, कैलाशनाथ तिवारी, शेरू खां, पन्नेलाल पाल, बबलू तिवारी, अवनीश शुक्ला, मोनू पाण्डेय, मुस्ताक अहमद आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |