Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती


गाजीपुर । समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में अमर बलिदानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गयी। 

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद करते हुए कहा कि चन्द्रशेखर जी महान देशभक्त  और आजादी की लड़ाई के महान नायक थे। वह अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के धनी थे। उन्होंने अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि आज मुल्क को चन्द्रशेखर आजाद जैसे नौजवानों की जरूरत है। जो सत्ता रूढ़ तानाशाह एवं क्रूर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ कर इस देश को उसकी तानाशाही  हुकूमत से मुक्ति दिला सके। उन्होंने कहा मोदी सरकार में ब्रितानी हुकूमत के जालिम चेहरे काअक्श दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जुल्म की इंतहा हो गई है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र नौजवानों का दमन और उन पर बर्बर तरीके से लाठी चार्ज कराया गया वह अति निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।  जिस तरह से छात्राओं के कपड़े फाड़े गये,उनके सर फोड़े गये इस सरकार ने दुनिया के सामने देश को शर्मिन्दा किया है।यहसरकार अपनी नापाक हरकतों से आयें दिन लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा से खेलने का काम कर रही है।

इस सरकार का नैतिक पतन हो चुका है।  उसे छात्र नौजवानों की कत्त ई चिंता नहीं है वह केवल पूंजीपतियों के हित साधने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के चलते करोड़ों नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दबाव में सरजू पांडे पार्क में आयोजित मेरे कार्यक्रम को अनुमति नहीं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने हमें सरजू पांडे पार्क से आयोजित साईकिल यात्रा कार्यक्रम की अनुमति न देकर उसी स्थान और समय पर सुभासपा को कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर समाजवादी पार्टी के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। यह सरकार पुर्ण रूप से तानाशाही के रास्ते पर है।

जयंती के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से साईकिल यात्रा  महाराज गंज के लिए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप सेपुर्व विधान परिषद सदस्य काशी नाथ यादव,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सुजीत यादव,शौर्य चक्र से सम्मानित विरेन्द्र कुशवाहा, सुशील जायसवाल, रीता विश्वकर्मा,डॉ सीमा यादव, तहसीन अहमद,कंचन रावत, रीना यादव, राजेन्द्र यादव,अनिल यादव, अशोक कुमार बिन्द, डॉ संजय कन्नौजिया, केसरी यादव,फेंकू यादव,मुन्नन यादव सदानंद कन्नौजिया,सूरज राम बागी, दिनेश कुमार गुजराल,मदन यादव, आत्मा यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन राम ज्ञान यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम की संयोजक समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |