Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: झमाझम हुई बारिश, गर्मी से राहत


संग्रामपुर/अमेठी। झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है वहीं धान की रोपाई व  खरीफ की फसलों को बहुत लाभ पहुंचा है।अब धान की रोपाई व सिंचाई के लिए डीजल पंप और बिजली पर निर्भरता कम होगी धान की रोपाई में आसानी होगी और अन्य फसलों को नया जीवन मिला है। शुक्रवार के सांय 05 बजे की बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे किसानों को सिंचाई करने से राहत मिल गई है वर्षा से मक्का ,ज्वार,बाजरा,बुआई और विकास को गति मिलेगी।इस तेज बारिश से मिट्टी की गहराई तक नहीं पहुंच गयी जो फसलों के विकास और उत्पादन क्षमता के लिए अमृत समान है। तापमान में भारी गिरावट से गर्मी से झुलस रही फसलों को आराम मिला है।वही भीषण गर्मी से त्राहिमाम कर रही जनता को ठंडक मिलती है। संग्रामपुर क्षेत्र में उत्तर दिशा से आये घनघोर बादलों से पानी से प्यासी धरती की  भारी बारिश करके प्यास बुझाई।मालती नदी में पानी दिखाई देने लगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |