Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन


अमेठी। राजकीय जिला पुस्तकालय अमेठी में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पुस्तकालय के नियमित पाठकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आगंतुकों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अवलोकन किया और अपनी रुचि के अनुसार कई पुस्तकों का निर्गमन (इश्यू) भी कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में पठन-पाठन की आदत विकसित करना तथा पुस्तकालय से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन की अपील की। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में पुस्तकालय समन्वयक श्रीमती शालिया खानम, कंप्यूटर ऑपरेटर रजनीश तथा वार्ड बॉय बालचन्द्र तिवारी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |