सिंहपुर: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
July 17, 2026
सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज पुलिस ने कुछ दिन पूर्व कस्बे में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा एक अभियुक्त मय सामान के बरामद सिंहपुर अमेठी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज कस्बे में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का एक ही अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस ने खुलासा किया मामला थाना क्षेत्र शिव रतनगंज के अंतर्गत एक किराना व्यापारी की सटर काटकर बड़ी चोरी की घटना में पुलिस विभाग को बड़ी कामयाबी मिली पुलिस अधीक्षक टी सरवरन के निर्देश पर चेकिंग अभियान में उन्नाव जनपद के गंगा घाट थाना क्षेत्र आजादपुर निवासी धीरज पुत्र सुरेश कुमार मय 5200 एक बोरी गुटखा वा अन्य किराना सामान सहित एक कार चेकिंग अभियान में अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा एवं अभियुक्त के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया इस घटना अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं जेल भेज दिया जाएगा।
