Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: वृक्षारोपण के साथ आरंभ हुआ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव

 


विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने किया वृक्षारोपण, कार्यकर्ताओं में बांटे हजारों पौधे

अमेठी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अमेठी विधायक महराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रतिवर्ष की तरह हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित हो रहा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति द्वारा वृक्षारोपण करके किया गया। वृक्षारोपण के साथ ही ट्री गार्ड लगवाकर पौधो को सुरक्षित भी किया गया। इस मौके पर विधायक महराजी प्रजापति के प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा कि हमारे अगुवा और नेता माननीय अखिलेश यादव जी ने इस बार अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उनके निर्देशानुसार आज अध्यक्ष जी के जन्मोत्सव का शुभारंभ वृक्षारोपण करके किया गया।

युवा समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने बताया कि अध्यक्ष जी के निर्देश पर न केवल कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण करके किया गया बल्कि एक हजार पौधो का कार्यकर्ताओं में वितरण भी किया गया। 

इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरूण प्रजापति ने बताया कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर लोकगायक देवेंद्र यादव बजरंगी और मुस्कान चंचल प्रतापगढ का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत सपा के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। 

वृक्षारोपण के दौरान प्रधान परसांवा राम शंकर प्रजापति, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डा.रूदल यादव, बृजलाल पाल, मुन्नू यादव, सूबेदार यादव, शंभूनाथ यादव, रमेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जनसंपर्क कार्यालय पर हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और प्रजापति समर्थको का जमावड़ा लगा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |