Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर जताया आक्रोश! फॉरेंसिक जांच में देरी पर उठे सवाल, नाबालिग की मौत को लेकर थाने पहुंचे परिजन


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूनीपुर मजरे हरखूमऊ गांव में 15 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चैदह बर्षीय छात्रा रिया की मौत के मामले में पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को परिजन एवं ननिहाल पक्ष के लोग  शुकुल बाजार थाने पहुंचे और पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोश जताया। मृतका की मां मालती देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को गांव के कुछ युवक लंबे समय से परेशान कर रहे थे। छात्रा रिया क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के कक्षा आठवीं पढ़ रही थी परिजनों ने विद्यालय प्रशासन को कई बार अवगत कराया फिर भी शिकायत किए जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दिया। उनका आरोप है कि बेटी की मौत सामान्य नहीं, बल्कि सुनियोजित घटना है और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के चार दिन बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिससे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि घटना के पांच दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। थाने पहुंचे परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |