संग्रामपुर: मिशन 2027 ! कालिकन दर्शन व चाय पर हुई चर्चा
July 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी के विधानसभा अमेठी 186 के कांग्रेसी नेताओं ने संग्रामपुर के पवित्रधाम कालिकन धाम पहुंच कर मां कालिका की पूजा-अर्चना की उसके बाद प्रांगण की चाय की दुकान पर बैठकर मिशन 2027 की तैयारियों पर चर्चा की बैठक में नेताओं ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पार्टी के जीत का संकल्प लिया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और राज्य सरकारों की विफलताओं को उजागर करने पर चर्चा की। टिकट दावेदारी और संगठन को मजबूत करने पर विचार -विमर्श किया गया।इन नेताओं में प्रमुख रूप से डा देवमणि तिवारी, डॉ अरविन्द चतुर्वेदी,राजीव सिंह कसारा,विनोद मिश्रा अरुण भट्टा, नरेंद्र मिश्रा, शुभम सिंह,बृजेश मिश्रा बृजेन्द्र सिंह लोहा सभाजीत शुक्ला, राधेश्याम सिंह, महेंद्र सिंह चैहान,आदि लोग शामिल हुए।
