संग्रामपुर: सड़क जीर्णोद्धार की ग्रामीणों ने की मांग
July 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले की विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी- कालिकन मार्ग से उत्तर गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है बदहाल व जर्जर सड़क के कारण सड़क दुर्घटना और आवागमन की भारी परेशानी से तंग आकर ग्रामीणों ने सड़क जीर्णोद्धार की मांग की। जरौटा गांव निवासी राहुल मिश्रा ने बताया की हमारे गांव से होते हुए उत्तर गांव के रास्ते अमेठी सिटी में प्रवेश करने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है सड़क बदहाली होने के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ो बच्चे विद्यालय जाते हैं मोटरसाइकिलें आती जाती है सड़क जर्जर होने के कारण समस्याएं आ रही हैं। सियाराम ने बताया कि बार-बार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का मुआयना किया जाता है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होती है। राजकमल मिश्रा ने बताया कि बीते 5 साल से लगातार समाचार पत्रों में समस्या प्रकाशन होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग मौके पर आता है सर्वे करता है और चला जाता है उन्होंने बताया कि लगता है सड़क की मरम्मत कागज पर हो चुकी है। छोटू मिश्रा ने बताया कि वेद प्रकाश के घर से प्रवीण मिश्रा के घर तक व संगम ईंट भट्ठा से लेकर बरइन टोला होते हुए जरौटा गांव के अमृतसरोवर तक सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है सड़क पर 1 फीट पानी भर रहा है आने जाने वाले राहगीरों के लिए बहुत बड़ी समस्या होती जा रही है। आसाराम कोरी ने बताया की सड़क किनारे नाली होना आवश्यक है लेकिन नाली नहीं बनाएगी जिसके कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है। ग्राम सभा प्रधान मंसाराम मिश्रा नहीं बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत यह सड़क बनाई गई है और नाली बनाने का अधिकार भी उन्हीं के पास है यही कारण है कि हमारे गांव के एक क्षेत्र जर्जर सड़क व जल भराव से परेशान है।
