Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अंकिता बनीं बिहार में जिला पूर्ति अधिकारी, हुआ भव्य स्वागत


अमेठी। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला पूर्ति अधिकारी (पद पर चयनित अंकिता श्रीवास्तव का बुधवार को उनके पैतृक गांव करौंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे, फूल-मालाओं, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।गांव पहुंचते ही युवाओं ने अंकिता को कंधों पर उठाकर स्वागत जुलूस निकाला। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि अंकिता की सफलता से न केवल करौंदी गांव बल्कि पूरे अमेठी जिले का नाम रोशन हुआ है।अंकिता श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और गांव के लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव की है। उन्होंने युवाओं से कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की तैयारी करने का आह्वान किया। अंकिता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय करौंदी से हुई है, जिससे उन्हें आज भी विशेष लगाव है। स्वागत समारोह के बाद अंकिता ने ग्रामीणों के साथ गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचीं, जहां कॉलोनीवासियों ने भी उनका सम्मान किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रेनू श्रीवास्तव, हरिकेश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद, राजेश, शिव बहादुर, प्रखर श्रीवास्तव, लहरी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |