Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ: खाते से उड़ाये दो लाख से अधिक की रकम, मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।विदित हो कि मोबाइल खो जाने से पीड़ित के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर उसके खाते से दो लाख दस हजार पांच सौ पचास रूपये पर हाथ साफ कर दिया गया। तहरीर पर जिले की सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मोती का पुरवा पहाड़पुर निवासी वीरेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र शोभनाथ ने दी गई तहरीर में कहा है कि पांच जून को वह मुम्बई जाने के लिए घर से निकला। प्रतापगढ़ पहुंचने पर उसका फोन जेब से गिर गया। इसके बाद वह मुम्बई चला गया। वहां नया सिम निकलवाने पर यह जानकर आवाक रह गया कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर उसके खाते से दो लाख दस हजार पांच सौ पचास रूपये निकाल लिये गये। पीड़ित ने तेईस जून को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |