Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सीओ की फटकार पर नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। दलित की पिटाई को लेकर सीओ की फटकार पर जिले की सांगीपुर पुलिस ने नामजद समेत तीन आरोपियो के खिलाफ दलित उत्पीडन व गालीगलौज तथा मारपीट व धमकी, तोड़फोड का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी राहुल कोरी पुत्र बनवारी लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अठारह जुलाई्र को शाम सात बजे वह बाजार से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के कुलदीप सिंह पुत्र विन्द बहादुर सिंह तथा दो अज्ञात ने उसे जबरिया रोक लिया। आरोपियो द्वारा गालीगलौज करने पर पीड़ित ने मना किया तब उसे तीनों आरोपी मारने पीटने लगे। आरोपियो ने जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए लाठी डण्डा व सरिया से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचायी। शोर मचाने पर आरोपी पीडित की बाइक में तोडफोड करते हुए जानलेवा धमकी देते चले गये। पीड़ित ने सीओ राजीव द्विवेदी से मिलकर आपबीती सुनाई। सीओ की फटकार पर सांगीपुर पुलिस ने कुलदीप समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |