प्रतापगढः निवेश के नाम पर डकारा लाखों की रकम, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
July 20, 2026
प्रतापगढ़। कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़ित के खाते से दो लाख आठ हजार पांच सौ रूपये आरटीजीएस के माध्यम से हडप लिये। जानकारी होने पर पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी। जिले में सांगीपुर थाना क्षेत्र के बरेंद निवासी प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी की शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ छल कपट के साथ रूपये गड़प किये जाने का केस दर्ज किया है।
.jpg)