प्रतापगढ़। सामाजिक समरसता और समान अवसर को लेकर प्रतापगढ़ के सेवादार बृजेश तिवारी ने ष्समान अवसर, सशक्त समाजष् अभियान के तहत अपनी बात रखी है।
उन्होंने कहा कि संविधान की भावना - न्याय, समता और अवसर को ध्यान में रखते हुए आरक्षण को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत करने की नीति अपनाई जानी चाहिए।
बृजेश तिवारी ने अपने 4 सूत्रीय संकल्प में कहारूहर दिव्यांग को उसके अधिकार का सम्मानित हिस्सा मिले।हर अनाथ को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिले।देश के लिए शहीद होने वाले वीरों के बच्चों को उचित आरक्षण और बेहतर भविष्य मिले।आर्थिक आधार पर हर गरीब को, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो - उसे आरक्षण का लाभ मिले।
उन्होंने कहा ष्हमारा संकल्परू किसी के साथ भेदभाव नहीं, हर हाथ को बराबरी और सम्मानष्। उनका उद्देश्य न्यायपूर्ण समाज और सशक्त युवा, समृद्ध देश का निर्माण करना है।
बृजेश तिवारी ने लोगों से अपील की कि ष्यह देश हम सबका हैष् इसलिए सभी अपनी राय जरूर दें और बदलाव में साथ आएं।
