Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: 24 वर्षीय नवयुवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु ,परिवार में मचा कोहराम


सिंहपुर/अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के अंगूरी ग्राम सभा के अशरफ पुर निवासी नवनीत मिश्रा 24 पुत्र कृष्ण कुमार कि आज लखनऊ में एक सड़क दुर्घटन में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई मृतक नवनीत मिश्रालखनऊ के कृष्ण नगर क्षेत्र में रहता था किसी काम के सिलसिले में युवक बाजार गया हुआ था लौटते समय सामने से आ रहे भारी वाहन की टक्कर से मृतक के शरीर पर गंभीर चोटे आई पारिवारिक जनों ने निकट के प्राइवेट नर्सिंग होम में युवक को भर्ती कराया जहां पर युवक नवनीत मिश्रा ने गंभीर अवस्था में दम तोड़ दिया खबर सुनकर गांव क्षेत्र अशरफपुर अंगूरी में परिवरीजनों का इस खबर से सुनकर हाल बेहाल हो गए नवयुवक की मौत पर उनके निज निवास पर ग्रामीणों का ताता लगा रहा वही इस घटना से पारिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल है  वही लखनऊ पुलिस ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आगे की विधि कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |