Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर आरक्षण दिवस को संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया


प्रतापगढ। जिले में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर आरक्षण दिवस संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया।अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी द्वारा संकल्पित श्आरक्षणश् को कोल्हापुर के परम महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन श्आरक्षण देने का शुभारंभश् हुआ था। श्सामाजिक न्यायश् की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के सप्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी बना। भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ हम सभी समाजवादी साथी भाजपा के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहे सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम सभी मिलकर लड़ेंगें। आज श्संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवसश् का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हर वर्ष श्26 जुलाईश् से अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है, क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने कर दिखलाया था। श्संविधान-मानस्तंभश् वस्तुतः श्पीडीए-प्रकाशस्तंभश् के रूप में श्सामाजिक न्याय के राजश् की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्तकरता रहे। भाजपा सरकार संविधान खत्म कर देना चाहती है। पीडीए के लोग एकजुट हो जाएं जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है। आगामी 2027 में सभी पीडीए के लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये और अपना हक अधिकार सुरक्षित करें। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् सभी लोगों ने अम्बेडकर चैराहा पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, रमाशंकर यादव, सफात अहमद, संदीप यादव, निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, डॉ राम बहादुर पटेल, उत्तम सिंह यादव, बबलू पाल, राहुल यादव, अनिल मौर्या, सुरेश यादव, देवी लाल, सचिन शर्मा, मुस्तफा जाफरी, अहमद अली, रामधन यादव, विनीत यादव, शेर बहादुर यादव, विक्रांत सरोज, आनंद सिंह, अंकित यादव, सुरेशचंद्र जायसवाल, अनीस अहमद, प्रदीप कनौजिया, उमंग यादव, संतोष यादव, डॉ.शेर बहादुर यादव, शिव प्रसाद सोनी, अनाम अहमद, मोहम्मद आजम, शाश्वत यादव, फैजान अहमद, विजय गौतम सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |