Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सेवा और साहस को सलामरू नगर निगम के 22 कर्मचारी सेवानिवृत्त, जांबाज जलकल कर्मी भी सम्मानित


लखनऊ। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।नगर निगम के 09 और जलकल विभाग के 13 (कुल 22) कर्मचारियों को उनकी लंबी और निष्ठावान सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी गई। अलीगंज अग्निकांड में अपनी जान की परवाह न करते हुए 5 युवाओं की जान बचाने वाले 3 जांबाज जलकल कर्मियों को महापौर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

वीर जलकल कर्मी (विशेष सम्मान ) राजेश कुमार, मोहित वर्मा और विनोद सोनी। इन तीनों कर्मचारियों ने अलीगंज अग्निकांड के दौरान अद्भुत साहस और तत्परता दिखाकर 5 लोगों की जान बचाई थी, जिसे पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

नगर निगम (09 कर्मचारी) सावित्री देवी व हंसराज मिश्रा (बेलदार), सावित्री व राम फिकिर (माली), कमलेश, राज कुमार व लक्ष्मी (सफाई कर्मचारी), शिव प्रकाश कश्यप (लाइटर), छोटे लाल यादव (पोर्टर)।

जलकल विभाग (13 कर्मचारी) संतोष कुमार व राजेश प्रसाद शुक्ला (बिल वितरक), रामललन, राजेन्द्र कुमार व भगवती प्रसाद (गैंगमैन), दिलीप कुमार (सफाई नायक), श्रीपाल (कैशियर), सतीश कुमार सिंह (फिटर), जयलक्ष्मी शर्मा (आशुलिपिक), अनीस फातिमा (अनुचर), बृन्झन कुशवाहा व सै० अली हैदर रिजवी (पम्पचालक), रमेश तिवारी (पम्पचालक)।

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य वित्त अधिकारी महामिलिंद लाल और जीएम जलकल कुलदीप सिंह सहित परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |