Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सफलता पर दी बधाई! समाज सेविका कंचन गुप्ता ने दो प्रतिभाओं को किया सम्मानित


अमेठी। समाज सेविका कंचन गुप्ता ने क्षेत्र की दो होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने मानशाहपुर पिंडारा निवासी राम मिलन गुप्ता की पुत्री सौम्या गुप्ता को नीट (नीट)-2026 में 98.72 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट हासिल करने पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं गौरीगंज नगर के वार्ड संख्या-23 के सभासद शशिकांत गुप्ता के पुत्र रिषभ गुप्ता के उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर भी उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज सेविका कंचन गुप्ता ने दोनों प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |