लखनऊः महिला चोरों ने महिला को बातों की जाल में फंसा चोरी किए गहने
July 27, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके में सक्रिय महिला गैंग ने एक सप्ताह पूर्व खरीदारी करने निकली एक महिला को अपना शिकार बना उसे बातों में फंसा पहने हुए जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके ने बताया कि अवध बिहार कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता राजकुमारी पत्नी रमेश कुमार के अनुसार 19 जुलाई की शाम वह सब्जी खरीदने अपने घर से सीपेट बाजार गई थी। बाजार में उन्हें दो महिलाएं मिली। महिलाओं ने सूरत जाने की बात कह चारबाग का जाने का रास्ता पूछा और अपनी बातो की फंसा लिया और उन्हें इधर उधर घुमाते रही और मौका पाकर उनके पहने हुए गले से सोने की चेन और कान के कुंडल चोरी कर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने एक सप्ताह बाद चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)