लखनऊः सड़क हादसे में बेटे की मौत पर पिता ने दाह संस्कार के बाद दर्ज कराया मुकदमा
July 27, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके के पिकैडली होटल चैराहे के निकट दो सप्ताह पूर्व एक बाइक सवार युवक बस की टक्कर से गंभीर रूप से चोटिल हो गया था जिसका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गया था। बेटे की अंतिम क्रिया कर्म के पश्चात मृतक के पिता ने बस नंबर आधार रविवार को कृष्णा नगर थाने में शिकायत किया है। बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद ग्राम दामोदरनगर के रहने वाले वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 10 जुलाई को घर से लखनऊ जाने के लिए बाइक से निकला था कि पिकैडली चैराहे के निकट बस संख्या यूपी 78 एचटी 8283 ने लापरवाहीपूर्वक तीव्र गति में बस चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दिया था जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया था राहगीरों की मदद से उनके घायल बेटे को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज दौरान उनके बेटे की मृत्यु हो गई। पीड़ित पिता ने बेटे की अंतिम क्रिया संस्कार के बाद कृष्णा नगर थाने पहुंच बस नंबर आधार पर लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
.jpg)