Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इंदिरा नगर बिना अनुमति सड़क खोद रहे लोगों पर गिरी गाज, पुलिस ने काम रोक दर्ज कराया मुकदमा


लखनऊ। बरसात के मौसम में नियमों की अनदेखी कर बिना अनुमति सड़क खुदाई करने वालों के खिलाफ जनप्रतिनिधि और पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इंदिरा नगर वार्ड में निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी ने अवैध रूप से हो रही सड़क खुदाई पर त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल काम रुकवाया, बल्कि मौके पर पुलिस बुलाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कराई।

जानकारी के अनुसार, पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी अपने वार्ड के दौरे और निरीक्षण पर थे। इसी दौरान उन्होंने इंदिरा नगर क्षेत्र में कुछ लोगों को बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्य सड़क की खुदाई करते देखा। जब उन्होंने काम कर रहे लोगों से प्रशासनिक अनुमति पत्र मांगा, तो वे कोई भी स्पष्ट या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

मामले की गंभीरता और जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए सूरज जसवानी ने तत्काल अरविंदो चैकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति चल रहे सड़क खुदाई के कार्य को तुरंत बंद करा दिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।

सूरज जसवानी ने बताया कि बारिश के दौरान बिना अनुमति सड़क खोदने से जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की सख्त कार्रवाई शुरू करवाई। सूरज जसवानी, पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि ष्मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि बरसात के मौसम में आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी तरह की सड़क खुदाई पर रोक रहेगी। इसके बावजूद यदि कोई नियम तोड़ता है या अवैध रूप से सड़क खोदता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद पार्षद प्रतिनिधि ने इंदिरा नगर के निवासियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी बिना स्पष्ट और वैध अनुमति के सड़क खुदाई का काम होता दिखे, तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस, चैकी या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते हादसों को टाला जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |